Saturday 14 January 2023

paneer khane ke fayde - पनीर खाने के फायदे

 पनीर khane के फायदे:-

पनीर (Paneer) का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। पनीर से बने व्यंजन खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं, इसलिए ज्यादातर लोगों को पनीर खाना पसंद भी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं फ्राई पनीर से भी ज्यादा कच्चा पनीर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। कच्चे पनीर का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि कच्चे पनीर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कच्चे पनीर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, विटामिन और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन कच्चे पनीर का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को फायदा से ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं paneer khane के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।



पनीर खाने के फायदे:-

1- पनीर हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा पनीर कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में कच्चे पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।


2- पनीर का सेवन पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे पनीर में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) दुरुस्त रहता है। इससे पेट संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।


3- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको कच्चे पनीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पनीर में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके लिए सुबह के नाश्ते में पनीर का सेवन करना चाहिए।


4- अगर आप पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे स्ट्रेस कम होता है।


5- पनीर का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम हो जाता है। क्योंकि पनीर का सेवन करने से कैंसर सेल्स की ग्रोथ रूक जाती है, इसलिए अगर आप पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का जोखिम कम होता है।


6- पनीर का सेवन दांतों (Teeth) के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पनीर में कैल्शियम मौजूद होता है, और कैल्शियम दांतों को मजबूती देने में मददगार साबित होता है।


7- जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है, लेकिन अगर आप सुबह के नाश्ते में पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।


 पनीर खाने के नुकसान:-


1- पनीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।


2- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई (High Blood Pressure) रहता है, उनको पनीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।


3-  पनीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है।





 

 



0 comments:

Post a Comment